Breaking News

अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को बताया- ‘जीरो-डिलेवरी सरकार‘…?, जानिये क्यों ?

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर उसे  ‘जीरो-डिलेवरी सरकार‘ बताया है। उन्होने कहा कि जनता का क्रोध आक्रोश बन गया है। उसके विस्फोट का सन् 2019 के चुनावों में भाजपा को सामना करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार का देखिये ‘रिपोर्ट कार्ड’, चौंक जायेंगे आप ?

पीएम नरेंद्र मोदी की चार साल की सरकार पर, भारी पड़ गये ये चार सवाल..?

अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल देशवासियों के लिए घोर निराशा के रहे हैं। लंबे चौडे़ वादों से मतदाताओं को सम्मोहित कर भाजपा ने सत्ता तो हथिया ली लेकिन वह जन अपेक्षाओं पर किसी  भी तरह खरी नहीं उतरी है। समाज को बांटने की राजनीति के हावी रहते विकास की धारा अवरूद्ध होती गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के पड़ोसी देशों से संवंधो में सुधार नहीं हुआ और प्रधानमंत्री जी एजेंडा-विहीन विदेश यात्राएं करते रहे हैं। उन्हें देश की ‘जीरो-डिलेवरी सरकार‘ कहा जाए तो अनुचित नहीं होगा।

जयंत चौधरी का सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार, पूछा- आपको खुजली क्यों हो रही है ?

मायावती ने किया बसपा में बड़ा फेरबदल…..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा -‘‘राजनीति में भ्रष्टाचार को प्रश्रय, बैंकिग सिस्टम में विफलता, घोटालेबाज आजाद, पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल, मंहगाई की मार, नोटबंदी-जीएसटी से व्यापार चैपट, नौकरियों से छंटनी, निवेश के नाम पर दिखावा, दलित, महिलाओं पर अत्याचारों में वृद्धि और सामाजिक विषमता तथा रागद्वेष की कार्रवाइयां यही भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां रही है।

सपा-बसपा गठबंधन से डरे अमित शाह, दिया ये बयान

मायावती ने किया बड़ा खुलासा, कहा उल्टी गिनती शुरू

 पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि चार साल में आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण कृषि, व्यापार सभी चैपट हुए हैं और रोजगार सृजन की जगह नौकरियों से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हुई है। 2 करोड़ रोजगार पाने की नौजवानों की आशा बुरी तरह धूमिल हुई है। कहां तो वादा था कि फसल का डेढ गुना दाम मिलेगा और कहां अब उत्पादन लागत भी किसान को नहीं मिल रही है। कर्ज में डूबे किसान को आत्महत्या के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर अखिलेश यादव ने कुछ यूं दी बधाई..

बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, जानिये क्यों हो गयी इतनी महत्वपूर्ण ?

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि  केंद्र में भाजपा के चार साल में असहिष्णुता का भयानक दौर रहा है। दलितों और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा, संवैधानिक संस्थानों के साथ मनमानी, विपक्ष के प्रति तिरस्कार की भावना, विरोधी आवाज पर क्रूर दमनात्मक कार्यवाही और संविधान की अनदेखी रोजमर्रा की बात बन गई है। आरएसएस के रिमोट से संचालित भाजपा ने लोकतंत्र की सभी मान्यताओं और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शो को ध्वस्त करने का काम किया है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा और कांग्रेस, कुछ एेसे किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘‘ चुनौती स्वीकार है विराट” कहते ही मिली इतनी चुनौतियां..

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के चार सालों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सबसे ज्यादा प्रहार हुए है। राजनीति में भाषा की शिष्टता और आचरण की शालीनता का पक्ष प्रभावित हुआ है। सत्तामद में दंभ की भाषा का प्रयोग और बदले की भावना से कामकाज जनता के विश्वास के साथ छल है। पूरे चार साल प्रधानमंत्री जी और उनके नेतृत्व में भारत सरकार सिर्फ सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने और जनतांत्रिक सोच में अवरोध पैदा करने का ही काम करती रही है। भाजपा के लिए सत्ता ही लक्ष्य है और अंतिम साध्य-साधन भी।

बढ़ते दमन, अत्याचार और धार्मिक ध्रुवीकरण को रोकने के लिए उतरी, ये दिग्गज हस्तियां

कैराना उपचुनाव- अंतिम दौर मे, संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार तबस्सुम की स्थिति हुयी मजबूत

अखिलेश यादव ने कहा कि निष्चित रूप से भाजपा की प्राथमिकताओं में गांव, गरीब, किसान, श्रमिक की जगह कारपोरेट समाज है। जिन बड़े पूंजी घरानों को बैंकों से करोड़ो का कर्ज बांटा गया वे देश छोड़कर विदेश भाग गए। देश की प्रगति अवरूद्ध है और हिंसक प्रवृत्तियो को उकसाया गया है। हम कह सकते हैं कि इन चार सालो में देश आतंक, भय और असहिष्णुता की राजनीति के गंभीर दौर से गुजरा है और लोकतंत्र, समाजवाद तथा सौहार्द खतरे में पड़ गया है। जनता का क्रोध आक्रोश बन गया है। उसके विस्फोट का सन् 2019 के चुनावों में भाजपा को सामना करना पड़ेगा।

नये राज्यपालों की हुयी नियुक्ति, बीजेपी के इन पार्टी पदाधिकारियों को मिला मौका

अखिलेश यादव का आवास परिवर्तन, क्या करेगा भाग्य परिवर्तन?

जानिए क्यों कि बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने सीएम योगी से मुलाकात….

अखिलेश यादव के इस फैसले ने कर दिया सबको हैरान…

कांग्रेस की बड़ी जीत,रमेश कुमार को चुना गया विधानसभा स्पीकर

बसपा का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, मायावती को लेकर होगी ये बड़ी घोषणा…..

बेटे की हत्या से दुखी पिता का योगी सरकार से भरोसा उठा अखिलेश से की न्याय की मांग

युवा कांग्रेस का बनारस और दिल्ली मे बड़ा आन्दोलन- केशव चंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष