Breaking News

सपा के पूर्व विधायक बाबूलाल के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोण्डा के पूर्व विधायक बाबूलाल कोरी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि श्री बाबूलाल पांच बार गोण्डा से पार्टी के विधायक रहे। वे जनता की सेवा में जुटे रहते थे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में बड़ी क्षति हुई है।

श्री यादव ने श्री बाबूलाल के अलावा ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ‘ललुआ‘ पूर्व विधायक कटरा शाहजहांपुर की पत्नी श्रीमती शारदा देवी गुप्ता के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।