Breaking News

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के इन निर्देशों को मानने से, आप ऱहेंगे फाय़दे मे

नयी दिल्ली, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ताजा जारी निर्देशों को  लाकडाउन के दौरान मानने से आप  फाय़दे मे ऱहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के कारण देश में 21 दिन की पूर्णबंदी लागू है इसलिए लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है।

इसे देखते हुए सभी जगहों पर खाद्य पदार्थों , चिकित्सा जरूरतों के साथ अन्य जरूरी सेवा उपलब्ध कराना राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी कदम उठाये जाने चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अपने यहां रहने वाले लोगों को विश्वास में लेना होगा कि उन्हें किसी भी जरूरी वस्तु की कमी नहीं होने दी जायेगी और वे इस बारे में अफवाहों से बचें तथा हड़बड़ी में खरीददारी न करें।

राज्यों से पूर्णबंदी के बारे में जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों , पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों से देश भर में लागू पूर्णबंदी के मद्देनजर अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अफवाहों पर अंकुश लगाने को कहा है।