Breaking News

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज होगा मतदान

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा और नतीजों की घोषणा 27 सितंबर को की जाएगी।

हमीरपुर सीट भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई है।

ये लोग नही कर पाएगे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफर…..

सपा सांसद आजम खान का पता बताने वाले को मिलेगा ये इनाम….

इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, सपा के मनोज कुमार प्रजापति, बसपा के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस उपचुनाव के लिए कुल 257 मतदान केंद्र और 476 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान में 401497 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान के लिए 572 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा 619 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं।

बस चालक का कटा चालान,क्योकि उसने नहीं पहना था ये…..

पीएम मोदी ने इस भोजपुरी स्टार को ट्विटर पर किया फॉलो…..

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 35 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। मतदान भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

ये पीसीएस अफसर बनीं मिसेज इंडिया 2019….

केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

कुत्ते की मौत पर रक्षा मंत्री दुखी, पूरे सम्मान के साथ हुई विदाई

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन और भत्ता…

जब इंसान के सिर पर निकल आया ‘सींग’, मामला देख डॉक्टर भी रह गए हैरान….

यूपी का पहला रोप-वे इस जिले मे हुआ शुरू, अब नही चढ़नी पड़ेंगी सैकड़ों सीढ़ियां