Breaking News

फेमस सिंगर अपने स्टाइल और लुक से खूब सुर्खियों में छा रही हैं

नईदिल्ली, फेमस सिंगर और इंडियन आइडल-11, की जज नेहा कक्कड़ अपनी गायकी के साथ हैं अपने स्टाइल और लुक से खूब सुर्खियों में छा रही है। हाल ही में नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के सेट पर  गोल्डन कलर का लहंगा पहने नजर आईं थीं। लहंगे के साथ नेहा ने हाथों में चूड़ी और कानों में स्टाइलिश झुमके पहने थे नेहा का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

नेहा का ड्रेसिंग सेंस और लुक कमाल का था। फिर चाहे उनका टिकटोक वीडियो हो या इंस्टाग्राम की फोटोज सभी में उनका लुक एक से बढ़ कर है। नेहा के फैन्स उनकी  गायकी के दीवाने तो है ही अब उनकी स्टाइल और लुक के भी दीवाने हुए जा रहे है। नेहा के कई सारे वीडियो एलबम से लेकर इंडियन आइडल के सेट तक हर जगह उनके खूबसूरत लुक दिख जाते हैं। नेहा को इंडियन आइडल से कामयाबी मिली और इसके बाद पीछे मुड़ कर  नहीं देखा। धीरे-धीरे उनके लुक में चेंज देखने को मिला। अब उनमें कॉन्फिडेंस साफ नजर आने लगा हैं।

पिछले दिनों इंडियन आइडल के सेट से नेहा की शादी की खबरें भी खूब उड़ रही हैं। इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के माता-पिता पहुंचे थे और उन्होंने दोनो की शादी की भी घोषणा कर दी।

आभा यादव