Breaking News

लागू 55 घंटे के प्रतिबंध के नियमों का लोग कर रहे उल्लंघन, इतनों पर हुआ मुकदमा

औरैया, उत्तर प्रदेश मे लागू 55 घंटे के प्रतिबंध के नियमों का लोग उल्लंघन कर रहे हैं।

औरैया जिले में लागू 55 घंटे के प्रतिबंध के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में जहां 188 वाहनों को चालान किया गया, वहीं 21 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 175 दो पहिया वाहनों व 13 चार पहिया वाहनों का चालान करने के अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 08 अभियोग पंजीकृत करने के साथ बिना मास्क लगाये घूमने वाले व्यक्तियों से 50,350 रूपया जुर्माने के रूप में वसूल किए गये हैं।