राजबब्बर ने खोला राज, बताया- लोकसभा चुनावों मे गठबंधन न हो पाने के लिये कौन जिम्मेदार ?

इलाहाबाद,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश में इलाहाबाद और गोरखपुर संसदीय सीटों पर हो रहे उपचुनावों में सपा और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होने के लिए सपा की जिद को जिम्मेदार ठहराया है।

 राज बब्बर ने आज  पत्रकारों से कहा कि एक दल ने उपचुनावों में एक भी प्रत्याशी नहीं उतारने को कहा। कांग्रेस ने सपा से एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही तो सपा अध्यक्ष ने दोनों ही सीटों की मांग रखी। ऐसे में कांग्रेस को अपने प्रत्याशी को चुनाव मैंदान में उतारना पड़ा।

यूपी में ब्लाक प्रमुख चुनाव परिणाम घोषित, देखिये पूरी लिस्ट

सपा-बसपा सांप छछूंदर तो मुख्यमंत्री यह बतायें कि वह स्वयं क्या हैं ?- अखिलेश यादव

 राज बब्बर ने कहा कि फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र प्रमुख दावेदार हैं। उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से लगातार जनसंपर्क में उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रमुख दल बताया और कहा कि सभी दलों को यह मान लेना चाहिए कि अगर गठबंधन होगा तो उसमें कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वही दलों का नेतृत्व करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

भारतीय क्रिकेटरों के बदल गये दिन, फीस जानकर चौंक जायेंगे आप..

भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने जमकर की अखिलेश यादव की तारीफ, जानिये क्या कहा ?

 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास के नाम पर ष्थोथा चना बाजे घना की कहावत चरितार्थ की जा रही है। जनता खुद ही विकास के बारे में जान चुकी है। वादा कर नहीं निभाने के गुण इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। कानून व्यवस्था की कहानी किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में एक दलित छात्र की इलाहाबाद में हत्या और उसके 15 दिनों बाद ही उन्नाव में एक किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर फूंक देना आदि घटनाए प्रदेश की सुदृढ कानून व्यवस्था की कहानी खुद ही बयान करती है।

 अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा

विकास पार्टी का सपा को बिना शर्त समर्थन, अध्यक्ष वीरेन्द्र मौर्या का बीजेपी पर बड़ा हमला

बीजेपी ने 8 राज्य सभा उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान,देखे लिस्ट

अखिलेश यादव ने कहा, जबसे बसपा ने समर्थन दिया तब से हम….हो गये है

Related Articles

Back to top button