Breaking News

शिवपाल यादव के जादू का असर, टीवी पर दिखने वाले सर्द रात में, सड़कों पर काम करते आए नजर

  लखनऊ, यह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की लोकप्रियता और संगठन क्षमता का असर है कि नेता हो या अभिनेता, नौजवान हो या बूढ़ा, किसी भी जाति या धर्म का व्यक्ति हो,  सभी 9 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिये जी जान से जुटे हुयें हैं।

 समय रात्रि का 1:10, सड़क पर कुछ युवा ओस गिरती हुयी सर्द रात मे काम करते हुये दिखायी दिये। जिज्ञासा वश कार रोक कर उतरा ही था कि दूर से आवाज आयी, अनुराग भईया, लगा कि कोई जानने वाला है। देखा कि सर पर मफलर लपेटे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, युवजन सभा लखनऊ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय,  टीवी पर अक्सर डिबेट के दौरान नजर आने वाले पार्टी के खास चेहरे और प्रवक्ता अरविंद यादव आदि सड़क पर काम करते नजर आये। पूरे जोश खरोश के साथ, युवजन सभा की टीम अपने प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव के निर्देशन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह की 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली शिवपाल यादव की जन आक्रोश रैली के प्रचार- प्रसार हेतु जी-जान से लगी दिखायी दी।

अर्धरात्रि मे, रमाबाई अंबेडकर मैदान का सीन बिल्कुल अलग था, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक यादव भी रैली स्थल की पंडाल व्यवस्था चाक चौबंद करते नजर आये। लगातार सर्द रात मे जागकर काम करने के कारण तबियत खराब होने के बावजूद ये वरिष्ठ नेता भी मोर्चे पर डटे दिखायी दिये।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने बताया कि रात भर यह काम चलेगा और पंडाल की व्यवस्था और सड़कों पर होर्डिंग और बैनर के काम को आज खत्म कर देना है। यह रैली एतिहासिक होगी। चेहरे पर थकान के बावजूद उत्साह की किरणें साफ दिखायी दे रहीं थी।

सड़कों और चौराहों पर जनाक्रोश रैली के  प्रचार को मूर्त रूप देने मे जुटी इस टीम को सहयोग देती दूसरी टीम भी नजर आयी। जो बकायदा सड़क पर उतरी टीम की देखभाल के लिये लगी थी। यह टीम किये गये काम को फाईनल एप्रूवल देने के साथ- साथ साथियों के लिये चाय-पानी, खाने की व्यवस्था भी कर रही थी।

 युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि हर जिले मे  9 दिसंबर को  होने वाली शिवपाल यादव की जन आक्रोश रैली के प्रचार- प्रसार हेतु प्रचार सामग्री लगाने का काम पार्टी की युवा विंग बखूबी अंजाम दे रही  है। प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर,  झंडों  आदि का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा प्रिंट और इलेक्टानिक मीडिया का भी प्रयोग किया जा रहा है।