Breaking News

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद का शपथग्रहण 14 नवंबर को

प्रयागराज ,इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की  शपथ का समारोह  बुधवार 14 नवम्बर को सुबह 9:30 बजे मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में होगा। राज्यपाल लखनऊ से आएंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट।

जस्टिस गोविंद माथुर का शपथग्रहण 14 नवंबर को होगा। सुबह इलाहाबाद HCके मुख्य न्यायाधीश पद की लेंगे शपथ, राज्यपाल रामनाइक दिलाएंगे मुख्य न्यायाधीश को शपथ।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का पद गत 23 अक्तूबर से रिक्त था। न्यायाधीश गोविंद माथुर गत वर्ष नवंबर माह में राजस्थान उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

न्यायाधीश माथुर वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायाधीश माथुर की इलाहाबाद मुख्य न्यायाधीश पद पर शपथ राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि अब तक वहां राजस्थान का कोई मुख्य न्यायाधीश नहीं रहा है। हालांकि 70 साल पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के के वर्मा बने थे, जो पूर्व में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे।इलाहाबाद उच्च न्यायालय देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है और कलकत्ता के बाद इसे देश का दूसरा सबसे पुराना उच्च न्यायालय कहा जाता है।