Breaking News

झारखंड में नोवेल कोरोना वायरस के इतने नये मामले सामने आये

रांची, झारखंड में नोवेल कोरोना वायरस के 22 नये नये मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 747 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किये गये स्वाब सैंपल की जांच में 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। प्रदेश के सिमडेगा में आठ, पलामू में आठ, रांची में एक, बोकारो में एक, लातेहार में तीन और गुमला में एक संक्रमित मिला हैं।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड में बुधवार तक कोविड-19 के 440 से अधिक एक्टिव केस हैं जबकि 320 संक्रमित कोरोना के खिलाफ अपनी जंग जीत चुके हैं। वहीं, महामारी से झारखंड में अबतक पांच लोगों की मौत चुकी है। प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों समेत अन्य लोगों की दो मई से वापसी होने के बाद पिछले करीब एक माह के दौरान करीब 550 नये संक्रमित मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत 09 अप्रैल को बोकारो जेनरल अस्पताल में हुई थी।