Breaking News

दिल्ली मे शिवपाल, चंद्रशेखर से मिली प्रियंका, यूपी मे तीसरे मोर्चा की शीघ्र होगी घोषणा ?

लखनऊ, यूपी मे जल्द ही तीसरे मोर्चे की घोषणा की जा सकती है। दिल्ली मे यूपी मे बनने वाले तीसरे मोर्चे की घोषणा को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।  कांग्रेस द्वारा शीघ्र ही यूपी मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी, पीस पार्टी जैसे दलों को लेकर  तीसरे मोर्चे की घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  दिल्ली में है और कांग्रेस के संपर्क में हैं।  जहां सीटों को लेकर बातचीत अंतिम दौर मे है।

वहीं आज, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी  अचानक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलने मेरठ पहुंची, जहां मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मुलाकात की।

हालांकि प्रियंका गांधी  और चंद्रशेखर, दोनों ने ही इसे सामान्य मुलाकात बताया, लेकिन इस बात के प्रबल संकेत हैं कि भीम आर्मी कांग्रेस नीत गठबंधन मे शामिल होगी।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर द्वारा निकाली जा रही बहुजन अधिकार यात्रा को मंगलवार दोपहर पुलिस ने देवबंद में रोकते हुए चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेते ही चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिस तरह से कल मायावती ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया था कि बसपा का पूरे देश में कांग्रेस से किसी भी राज्य में कोई गठबंधन नहीं है उसके बाद इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही थी कि कांग्रेस कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

प्रियंका गांधी का अचानक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलना और शिवपाल सिंह यादव की दिल्ली में मौजूदगी कहीं न कहीं यह संकेत दे रही है कि यूपी में तीसरा मोर्चा अस्तित्व में आ सकता है।