Breaking News

अक्षय कुमार से प्यार भरा गिफ्ट पाकर इमोशनल हुए रणवीर सिंह

ranveerमुंबई,  बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अक्षय की इस की इस दरयादिली का एहसास रणवीर सिंह को भी हुआ। अक्षय ने रणवीर को ऐसा सरप्राईज गिफ्ट दिया जिसे रणवीर जिंदगीभर नहीं भूल सकते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार के कहने पर सूरत में हो रहे कूडो टुर्नामेंट में शामिल हुए थे। पर इस इवेंट में रणवीर का पसंदीदा सनग्लास खो गया। रणवीर ने यह सनग्लास पेरिस से खरीदा था। हालांकि रणवीर इस बात को भूल भी चुके थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार ने अपने एक दोस्त से पेरिस से ही रणवीर के लिए उसी ब्रांड का सनग्लास मंगवाया।

अक्षय ने जब रणवीर को अपनी ओर से उसी ब्रांड का सनग्लास गिफ्ट किया तो रणवीर अक्षय का यह तोहफा देखकर भावुक हो गए। हालांकि रणवीर इस बात को भूल गए थे लेकिन अक्षय को याद था। इसलिए अक्षय ने सेम ब्रांड का सनग्लास रणवीर को तोहफे में दिया और उनका शुक्रिया भी अदा किया। अक्षय का यह खास तोहफा देखकर रणवीर अपने आपको रोक नहीं पाए और सीधे मुलाकात कर उन्होंने अक्षय का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि रणवीर सिंह अक्की ने बहुत बड़े फैन हैं। 1998 में कीमत फिल्म के सेट पर पहली बार रणवीर अक्की से मिले थे। जिसे रणवीर अपना यादगार पल बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *