Breaking News

अपोलो अस्पताल दिल्ली मे किडनी रैकेट का पर्दाफाश

kidneyनई दिल्ली,   पुलिस ने दिल्ली में एक किडनी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किडनी प्रत्यारोपण कराने के आरोप में  अपोलो अस्पताल के दो कर्मचारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अस्पताल में बीते छह से आठ महीने से किडनी प्रत्यारोपण चल रहा था। इस दौरान पुलिस सूत्रों के अनुसार कुल पांच लोगों का किडनी प्रत्यारोपण कराया गया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले में अस्पताल के दो डॉक्टरों से भी पूछताछ की तैयारी में जिनकी देखरेख में ही इस पूरी प्रक्रिया को किया जाता था। हालांकि दोनों डॉक्टर के छुट्टी पर होने पर पुलिस अभी तक उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में पुलिस जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया है। अगर आरोप साबित होते हैं तो आरोपी डॉक्टरों और शामिल लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रैकेट के सदस्यों को दक्षिणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल से गुरुवार रात 9 बजे गिरफ्तार किया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली की रैकेट के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके पास पुख्ता जानकारी है कि इस गैंग ने 5 गैरकानूनी किडनी प्रत्यारोपण पिछले 6 महीनों मे कराए हैं। पुलिस के अनुसार यह रैकेट डोनर को तीन से चार लाख देकर 25-30 लाख रुपए में किडनी बेच देते ते। दलाल को हर सौदे में करीब एक से दो लाख रुपए बचते थे। पुलिस अस्पताल से जब्त किए गए कागजातों की भी जांच कर रही है। इस मामले में सरिता विहार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है और पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *