Breaking News

अब उत्तर प्रदेश चौ. चरण सिंह के सपनों का प्रदेश होगा-रालोद

डाॅ. अहमद ने कहा कि

masoodakhilesh-1475837384लखनऊ, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश चौ. चरण सिंह के सपनों का प्रदेश होगा और डाॅ. राम मनोहर लोहिया की विचार धारा को मूर्तरूप दिया जायगा।

डाॅ. अहमद ने कहा कि चुनाव में रालोद, जदयू, बीएस फोर के अतिरिक्त अनेक छोटे दल मिलकर प्रदेश में सपा, भाजपा एवं बसपा के कारनामों को उजागर करेंगे और जनता को इनकी कार्यशैली से सचेत करेंगे। परिणामरूवरूप आगामी प्रदेश सरकार किसानों और नौजवानों के साथ साथ मजदूरों की होगी जिसमें सभी की भागीदारी होगी।

राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश की सपा सरकार पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में असफल होने का आरोप लगाया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने आगरा एक्सप्रेस वे के उदघाटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि सड़क पर सुखोई विमान उतारने अथवा महानगर लखनऊ में मेट्रो चलाने से उत्तर प्रदेश विकसित नहीं होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं नागरिक सुविधाओं की अच्छी रूपरेखा के साथ साथ उनका सफल क्रियान्वयन एवं सही ढंग से निरीक्षण ही उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा सकता है। डाॅ. अहमद ने कहा कि इन तीनों ही मुख्य विषयों पर प्रदेश सरकार असफल सिद्व हुयी है।

डाॅ. अहमद ने कहा कि सरकार प्रमुख द्वारा स्वयं एवं अन्य सहयोगियों द्वारा विकास का प्रमाण पत्र देने से स्पष्ट है कि खोटे सिक्के को बार बार सच्चा कहकर प्रचारित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था के नाम पर प्रत्येक मोड पर सरकार की आलोचनाएं की गई हैं जिनके बदले में केवल प्रदेश पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करके एवं डायल 100 अथवा 1090 से ही सरकार ने इतिश्री समझ लिया जबकि वास्तविक धरातल पर सभी सुविधाएं अब तक खरी नहीं उतरी और प्रदेष की जनता त्राहि त्राहि करती रही। प्रदेश का किसान, नौजवान, महिलाएं एवं युवा तथा मजदूर वर्ग पिसता रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *