अब तक 88 बार राष्ट्रपति शासन लागू कर चुकी है कांग्रेस

mukhtar abbas naqviनई दिल्ली, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन मुद्दे को लेकर कांग्रेस बेकार की बहस कर रही है, जबकि वह खुद असंवैधानिक रूप से 88 बार ऐसा कर चुकी है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 88 बार राष्ट्रपति शासन लागू कर चुकी है। इसमें से 50 बार राष्ट्रपति शासन बिना किसी संवैधानिक दायित्व के कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लागू किया गया था। नकवी के अनुसार उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन सभी संवैधानिक प्रावधानों के तहत विधायकों की खरीद फरो त रोकने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा, हमने वर्तमान सरकार को बर्खास्त करने के लिए नहीं बल्कि राज्य में भ्रटाचार रोकने के लिए संवैधानिक तरीके से राष्ट्रपति शासन लगाया है। कांग्रेस पार्टी पर देश के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में कांग्रेस का एजेंडा केवल केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामों में बाधा डालना है। इसके साथ ही कांग्रेस लगातार संसद की कार्यवाही में रूकावट पैदा कर रही है।

Related Articles

Back to top button