Breaking News

अर्जुन कपूर के साथ फिर दिखेंगे सोनाक्षी के तेवर

sunakhiनई दिल्ली,  2016 में आई फिल्म तेवर से धमाल मचा चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिख सकती है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी, मगर दोनों की जोड़ी की काफी सराहना हुई थी। अब ये दोनों जाने-माने निर्देशक अनीस बज्मी की आगमी फिल्म मुबारक में दोबारा साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन,सोनाक्षी के साथ अनिल कपूर भी फिल्म में होंगे। मुबारक के लिए सोनाक्षी सिन्हा से सम्पर्क किया था और उन्होंने इस फिल्म के लिए रुचि दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता मुबारक के लिए एक दमदार अभिनेत्री को कास्ट करना चाहते थे। इसके लिए उनकी लिस्ट में कई एक्ट्रेस थी लेकिन उस लिस्ट मे सोनाक्षी सिन्हा टॉप पर थी। अनीस बज्मी पिछले हफ्ते स्क्रिप्ट सुनाने के लिए सोनाक्षी से मिले थे और उन्होंने इसमें रूचि दिखाई है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *