Breaking News

आपको दिल की हर बीमारी से दूर रखेंगे ये नुस्खे

heart-diseaseहृदय रोगों के बारे आप अपने अनुवांशिकी और पारिवारिक इतिहास को तो नहीं बदल सकते लेकिन कई ऐसी चीजें हैं, जिनके पालन से आप हृदय रोगों के खतरों को कम कर सकते हैं।

धूम्रपान पर रोक:  धूम्रपान करने वाले लोगों की आयु सामान्य लोगों की तुलना में 10 वर्ष कम होती है।

अपने वजन पर ध्यान दें: हृदय रोग और अत्यधिक वजन के बीच का संबंध काफी सशक्त होता है। इससे हृदयघात और उच्च रक्त चाप का खतरा अधिक होता है।

वसा मुक्त होना सर्वश्रेष्ठ: लोगों को वसायुक्त की बजाए ऐसा भोजन खाना चाहिए, जिसमें इसकी मात्रा कम हो या न के बराबर हो। प्रसंस्कृत मांस न खाएं, क्योंकि ऐसा करने से हृदयघात की संभावना बढ़ जाती है।

कम नमक खाएं:  अधिक नमक के सेवन से रक्तचाप बढ़ सकता है।

कम चीनी खाएं: अधिक चीनी खाने से मधुमेह का खतरा भी बना रहता है।

सक्रिय रहें: व्यायाम शुरू करने के लिए कोई भी समय सही है। रोजाना के व्यायाम से कई फायदे होते हैं।

तनाव मुक्त रहें: तनाव होने के कारण वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है, जिसके कारण हृदय रोगों की संभावना भी अधिक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *