कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों को शुक्रवार को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप अपने लोकसभा सदस्यों को जारी किया है। इसमें व्हिप जारी करने का कारण नहीं बताया गया है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने सदस्यों को शुक्रवार को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को सदन में पारित करने के लिए गिलोटिन पर विचार किया जाना है और पार्टी के रुख को मजबूती देने के लिए सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। गिलोटिन के जरिए सरकार जल्द से जल्द विभिन्न मंत्रालयों की अनुपूरक मांगों को पारित करती है।

Related Articles

Back to top button