Breaking News

काम और परिस्थितियां दोनों समाजवादियों के साथ हैं-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

 

akhilesh-3_091312065735लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राजनीति में आज जो बदलाव आया है उसमें जनता चाहती है कि देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़े। इसलिए सरकारों को लोगों के जीवन में खुशहाली लाने वाले फैसले लेते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम और परिस्थितियां दोनों समाजवादियों के साथ हैं इसलिये उत्तर प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री होटल ताज विवान्ता में आयोजित ‘इण्डिया टुडे द स्टेट आॅफ द स्टेट काॅन्क्लेव उत्तर प्रदेश’ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से ज्यादा अवार्ड मिले हैं। यह तभी सम्भव हुआ है जब प्रदेश सरकार का काम काज बेहतर हुआ है। आज देश की जनता भी मानती है कि समाजवादियों ने उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार फिर से सत्ता में आये।

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से पहले केन्द्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की, जिससे आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय मंें रोजगार की कमी के कारण लोगों की कठिनाइयां और भी बढ़ सकती हैं। नोटबंदी के अपने उद्देश्यों में असफलता के चलते अब उसका लक्ष्य कैशलेस अर्थव्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि इसके लिए भी कोई तैयारी नहीं है। समाजवादी सरकार द्वारा निःशुल्क वितरित किये गये लैपटाॅप और आने वाले समय में दिये जाने वाले स्मार्टफोन ही देश की अर्थव्यवस्था को कैशलेस बनाने में मदद करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इण्डिया टुडे द्वारा चयनित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के बेस्ट परफाॅर्मिंग तथा मोस्ट इम्प्रूव्ड जनपदों को सम्मानित भी किया। बेस्ट परफाॅर्मिंग तथा मोस्ट इम्प्रूव्ड जनपदों का अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में क्रमशः इटावा व देवरिया, इन्फ्रास्ट्रक्चर में गाज़ियाबाद व रायबरेली, कृषि में पीलीभीत व ललितपुर, कानून व्यवस्था में श्रावस्ती व अम्बेडकरनगर, वाटर एण्ड सेनिटेशन में गौतमबुद्धनगर व कानपुर देहात, प्राॅस्पेरिटी में गौतमबुद्धनगर व आगरा, इण्डस्ट्री में गौतमबुद्धनगर व फतेहपुर, सेवा क्षेत्र में लखनऊ व श्रावस्ती, स्वास्थ्य में सन्तकबीरनगर व कौशाम्बी तथा ओवर आल गौतमबुद्धनगर व फतेहपुर को दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के अधिकारी, इण्डिया टुडे समूह के ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर श्री राज चेंगप्पा सहित समूह के अन्य पदाधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *