Breaking News

केंद्रीयदूरसंचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सड़क दुर्घटना में घायल

manoj-sinha-railगोरखपुर,  केंद्रीयदूरसंचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उत्तर पूर्व रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि दुर्घटना में सिन्हा की बायीं बांह टूट गई है। यह दुर्घटना ताप्ती नदी पुल पर उस वक्त हुई, जब वह बाराबंकी से गोरखपुर आ रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना उस वक्त हुई जब काफिले में मंत्री की कार के आगे के वाहन ने एक व्यक्ति को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाई। सिन्हा जिस कार में सवार थे, उसने आगे वाले वाहन को पीछे से टक्कर मार दी और इसके चलते मंत्री को चोट लगी।

मनोज सिन्हा गाजीपुर से लोकसभा सदस्य हैं। उन्हें शुरूआत में अपोलो हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया और बाद में रेलवे हॉस्पिटल ले जाया गया। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि मंत्री मनोज सिन्हा को हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *