Breaking News

गवर्नर से मिले सीएम, दी 205 एमएलए के समर्थन की सूची

cmलखनऊ,  उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी  में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मिले। राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 205 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी है। मुख्यमंत्री आज अपराह्न एक बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे। उनके राजभवन पहुंचते ही राजधानी में अटकलें तेज हो गयीं।

सियासी गलियारे में चर्चा होने लगी कि एक बार फिर कुछ बड़ा धमाका हो सकता है। कुछ लोग शिवपाल समेत चार मंत्रियों की सरकार में वापसी की चर्चा करने लगे तो कुछ आज ही सपा से बर्खास्त किये गये मंत्री पवन पांडे के सम्बंध में बात करने लगे। उधर राजभवन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि प्रदेश में संवैधानिक संकट नहीं है। उन्होंने इस दौरान अपनी सरकार को 205 विधायकों के समर्थन की सूची भी राज्यपाल को सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *