Breaking News

दलितों पर अत्याचार कोई नई बात नहीं : आडवाणी

advaniअहमदाबाद,  दलितों पर हो रहे अत्याचार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने बडा दिया है।उन्होंने कहा कि दलितों पर जो जुल्म ढहाया जा रहा है, वो कोई आज की बात नहीं है.. ये पुरानी बात है। उन्होंने कहा कि काफी समय से एेसा होता चला आ रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गांधीजी की विचारधारा से जुड़े लोगों का इस बात से परेशान होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में जो भी हो रहा है वो दुखद और निंदनीय है और हर कोई इस बारे में दुखी है।  दलितों पर हो रहे अत्याचारों के संबंध में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि देश में कहीं भी दलितों के खिलाफ अत्याचार ना हों।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और भारत को अलग-अलग देखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत से अलग रखकर सोचना भी हमें नागवार गुजरता है। कश्मीर में अलगाववाद की आवाज बुलंद हो रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा मार्गदशक मंडल के सदस्य आडवाणी ने कहा कि कश्मीर के कुछ छोटे संगठन आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *