दूल्हों की फेक प्रोफाइल बना लड़कियों को ठगते थे लड़के, अरेस्ट

fakewebsiteमुंबई। शहर की पुलिस ने कथित रूप से वैवाहिक साइटों पर दूल्हों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक लड़की से एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के लिए नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चार्ल्स ओजोनेवरूपाक और आइफानी ओधोह फर्जी प्रोफाइल डालकर लड़कियों को ठगते थे।

वे वैवाहिक साइटों या सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर प्रोफाइल में दूल्हों को धनी और खूबसूरत दिखाते थे और शादी के वायदे पर लड़कियों से पैसे ठगते थे। एक लड़की की शिकायत के आधार पर दोनों को शहर से गिरफ्तार किया गया। शहर के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने लड़की से एक करोड़ रुपए की ठगी की। पुलिस के अनुसार गिरोह में कुल दस लोग काम कर रहे थे और मामले की जांच चल रही है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com