Breaking News

देश की तकदीर राम राज्य से नहीं, अशोक राज्य से बदलेगी- उपेंद्र कुशवाहा

upendra-kushwahaनयी दिल्ली, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के झांसी में बुंदेलखंड विकास महारैली के आयोजन के साथ ही विधानसभा चुनाव अभियान की आज शुरुआत कर दी है।
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने झांसी के किले के मुक्ताकाशी मंच से चुनावी अभियान की शुरुआत की। रालोसपा की उत्तर प्रदेश में यह पहली रैली थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने यहां यह जानकारी दी।
श्री कुशवाहा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश को सम्राट अशोक के नजरिये की जरूरत है। देश की तकदीर राम राज्य से नहीं, बल्कि अशोक राज्य से बदलेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश आज बदहाली के कगार पर खड़ा है और राज्य सरकार घरेलू झगड़े में उलझी है। राज्य के विकास के लिए सरकार बदलने का सही वक्त आ गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की बेरुखी की वजह से बुंदेलखंड बदहाल है। बुन्देलखण्ड में सालों से किसान बदहाल हैं। सूखे की वजह से बाँदाए चित्रकूटए महोबाए हमीरपुरए झाँसी और ललितपुर में अलग.अलग बैंको का लगभग 40 हजार करोड़ रुपये कर्ज है और सूबे की सरकारों ने किसानों के मसलों से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं किया। बुन्देलखण्ड में अकाल जैसे हालात की असल वजह है।  कुशवाहा ने कहा कि समय आ गया है कि बुंदेलखंड के विकास के लिए सत्ता बदलें और तकदीर भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *