Breaking News

देश के नेताओं ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सराहा

vijay-goyalनई दिल्ली, देश के नेताओं ने मलेशिया की मेजबानी में आयोजित एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी। भारत ने रविवार को एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण के फाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-2 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी ने भारतीय हॉकी टीम की ओर से देश को दिवाली के अवसर पर दिए एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के तोहफे के लिए बधाई दी। खेल एवं युवा मामले के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा, हॉकी खिलाड़ियों की ओर से दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा।

पाकिस्तान को एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में 3-2 से हराया। भारतीय टीम को बधाई। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई। अपने हॉकी के खिलाड़ियों पर देश को गर्व है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हॉकी टीम बधाई देते हुए कहा, भारत की पुरुष हॉकी टीम को मलेशिया में एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीतने पर बधाई। शानदार जीत। हम सबको आप पर गर्व है। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम यचूरी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दूसरी बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *