Breaking News

दो दिवसीय साइकिल रैली में देश-विदेश के प्रतिभागी भाग लेंगे

cycileलखनऊ,प्रदेश के वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा 26 एवं 27 नवम्बर को दो दिवसीय साइकिल रैली का आयोजन इटावा से आगरा के मध्य किया जा रहा है। इस रैली में स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, बांग्लादेश सहित देश के 12 राज्यों के साइकलिस्ट भाग लेंगे। देश से भाग लेने वाले राज्यों में मुख्य रूप से असम, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, नई दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं।

यह जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष श्री उमेन्द्र ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि साइकिल रैली के पहले दिन शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि का कार्यक्रम होगा। रैली के 75 कि0मी0 लम्बे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था की गई है। साइकिल रैली में भाग लेने वाले साइकिल चालकों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

श्री उमेन्द्र ने बताया कि साइकिल रैली के दूसरे दिन समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आगरा में होगा। उन्होंने बताया कि लायन सफारी इटावा से आगरा के मध्य देश का सबसे बड़ा 207 कि0मी0 साइकिल हाईवे बनाया गया है, जिसपर साइकिल रैली का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह साइकिल हाईवे प्रदेश के 92 गावों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *