Breaking News

धोनी-युवराज की पारी पर बोले किंग खान- शेरों का जमाना होता है

sharukh yuvi and dhoniमुंबई, इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में महेंद्र सिंह धोनी (134) और युवराज सिंह (150) की शानदार शतकीय पारी के बदौलत भारत ने दूसरा वनडे जीता। धोनी और युवराज ने नया रिकॉर्ड भी बनाया। धोनी-युवी की जोड़ी चौथे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोडने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है जिसकी चर्चा क्रिकेट जगत में हो रही है।

यह जोड़ी भारत के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वालों की सूची में भी पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। दोनों ने 64 मैचों में 10 शतकीय साझेदारी करने का एक नाया रिकार्ड बनाया। वैसे भारत के लिए सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम पर सबसे ज्यादा 26 बार शतकीय साझेदारी करने का रिकार्ड है। दोनों की इस शानदार पारी के बाद ये सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान ने भी दोनों की पारी को लेकर अपने अंदाज में ट्विट किया। उन्होंने अपने ट्विटर वाल पर लिखा कि बहुत अच्छा… धोनी और युवराज की पारी देखकर बहुत खुश हूं… सचमुच शेरों का जमाना होता है…..। यह डायलॉग शाहरूख की आने वाली फिल्म रईस का है…. दिन और रात लोगों का होता है….शेरों का जमाना होता है…..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *