Breaking News

नीतीश कुमार के संघ मुक्त भारत का लालू ने भी किया समर्थन

lalu_पटना,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संघ मुक्त भारत का राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी समर्थन किया है। साथ ही नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की हिमायत भी लालू प्रसाद ने की है। मंगलवार को अपने आवास पर खबरिया चैनलों से बातचीत में लालू प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम बनाने में वह उनका साथ देंगे। कहा कि बिहार का कोई नेता पीएम बने तो यह बिहार के लिए गर्व और खुशी की बात होगी। वहीं, संघ के विरोध के मामले में भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े हो गए हैं। राजद प्रमुख ने संघ विरोध के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टैंड को सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के खिलाफ सभी धर्मनिरपेक्ष दलों का एक होना जरूरी है। प्रसाद ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा देश तोड़ने में लगी है। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एजेंडे को लागू करने में जुटी है। भाजपा सिर्फ मुखौटा है। देश पर असली शासन तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का है। ऐसे में उसे रोकना बहुत जरूरी है। उसके खिलाफ सभी धर्म निरपेक्ष दलों को एकजुट होना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ के खिलाफ जो अभियान शुरू किया है, वह सही ही नहीं है बल्कि समय की मांग है। प्रसाद ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पानी बहाने के मामले पर भी कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा वालों को आम जनता की जरूरतों से कोई लेना देना नहीं होता है। जहां भी उनकी सरकार है वह अलग एजेंडे पर काम करते हैं। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति बन गई है। सूखे और अगलगी की घटनाओं से लातूर से लोग पलायन कर रहे हैं। पानी की कमी से आग पर काबू पाना कठिन हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। वहां की सरकार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पानी बर्बाद कर रही है। उन्होंने श्री प्रसाद ने सूखे के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com