प्रियंका चोपड़ा बनी विदेश फैशन शो प्रोजेक्ट रनवे की जज

priyenkaलॉस एंजिलिस, टीवी सीरीज क्वांटिको के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मशहूर इंटरनेशनल फैशन रिएलिटी शो प्रोजेक्ट रनवे को जज करेंगी। प्रियंका चोपड़ा प्रोजेक्ट रनवे के सीजन 15 की मेहमान जज होंगी। प्रियंका ने शो के सेट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।

प्रियंका ने मॉडल हीदी क्लम और डिजाइनर जैक पोसेन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नमस्ते। शो में मार्केसा की संस्थापक जॉर्जिना चैपमैन भी हैं। क्लम और पोसेन वरिष्ठ नीना ग्रेशिया और डिजाइनर मेंटर टिम गुन के साथ बतौर जज वापसी कर रहे हैं। फिलहाल प्रियंका क्वांटिको के दूसरे सीजन में काम कर रही हैं और वही फिल्म बेवॉच में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button