Breaking News

बिग बॉस १० के मेहमान जानी मानी हस्तियां नहीं बल्कि आम इंसान होंगे- सलमान

salmanनई दिल्ली,  सलमान खान के फेमस रियलिटी शो शो बिग बॉस सीजन 10 का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। शो का प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें सलमान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। एस्ट्रोनोट लुक में सलमान को देख शो देखने की बेताबी और बढ़ जाएंगी।

प्रोमो में सलमान ये बोलते नजर आ रहे हैं कि इस बार बिग बॉस के मेहमान जानी मानी हस्तियां नहीं बल्कि आम इंसान होंगे। वैसे तो सलमान अपने मस्त अंदाज से शो में जान फूंक देते हैं लेकिन इस बार लगता है बिग बॉस में कुछ नया और खास देखने को मिलेगा। सलमान के फैन क्लब की ओर से सलमान के एस्ट्रोनोट लुक की कई तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। सलमान के इस लुक को देखने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि इस बार बिग बॉस के घर का थीम स्पेस लुक से ही प्रभावित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *