Breaking News

बुंदेलखंड में सरकारी राहत का हाल जानने पहुंचे अखिलेश यादव

akhilesh yadavसूखे से पीडित बुंदेलखंड में सरकारी राहत का हाल जानने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर महोबा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर किसान परिवारों से बात की और खुद उन्हें अपने हाथों से राहत सामग्री सौंपी।

उन्होंने बताया कि किसानों के संकट को हम समझते हैं इसीलिए समाजवादी सरकार बुंदेलखंड मे पेयजल के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार लोगों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से कर रही है।  प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा डैम बना रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन हमारी जीत की वजह बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार खामियों के चलते साड़ी वितरण योजना रोकी, लेकिन पेंशन पा रही महिलाएं हमारा पूरा साथ देंगी।

मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार यूपी का पैसा नहीं जारी कर रही है। लेकिन फिर भी सपा सरकार किसानों के साथ है और उनके लिए लगातार काम कर रही है। देश में कहीं इस तरीके का काम नही हो रहा। कोई भी मुख्यमंत्री राहत सामग्री नही बांटता है। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए सपा सरकार खड़ी है जबकि इसके विरोधी विकास की नहीं बल्कि कानून की बात करते है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक मैदान में समाजवादी राहत सामग्री सहित कई योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया। साथ ही 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके अलावा 200 छात्राओं को कन्या विद्या धन बांटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *