Breaking News

ममता बनर्जी के प्रदर्शन मे अखिलेश ने की मदद, प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को भेजा

mamata-banerjee-akhilesh-600लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रदर्शन मे खुद न ाकर अपना प्रतिनिधि भेजा। अपने प्रतिनिधि के रुप में उन्होंने कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को वहां भेज दिया। राजधानी के 1090 चौराहे पर नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को प्रदर्शन का आयोजन था। इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल रात ही लखनऊ पहुंच गयीं थीं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद ममता का राजधानी के अमौसी हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। इसके बाद से राजधानी में कयास लगने लगे थे कि अखिलेश उनके प्रदर्शन में भाग ले सकते हैं। राजधानी के 1090 चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में ममता के पहुंचने से पहले अचानक ही सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गयी। इसके बाद यह तय माना जाने लगा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसी दौरान मंच से घोषणा भी हुई कि थोड़ी ही देर में अखिलेश यादव वहां पहुंचने वाले हैं, लेकिन वह नहीं आये। हालांकि मंच पर मंत्री अरविंद सिंह गोप के अलावा सपा के कई और नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में भी अखिलेश यादव के कई खास सपा नेता लगे दिखाई दिये। अखिलेश के न पहुंचने से कार्यक्रम में मौजूद सपा सैकड़ों कार्यकर्ता भी वहां से चल दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *