Breaking News

मुलायम से मिले शिवपाल, शिवपाल- अखिलेश समर्थक भिड़े

follower-spलखनऊ,  समाजवादी पार्टी मे चल रही लड़ाई थमती नजर नही आ रही है।  मुखिया मुलायम सिंह यादव के कल हस्तक्षेप के बाद पार्टी के भीतर की रार भले ही थोड़ी मंद पड़ गई हो लेकिन आज एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ता शिवपाल और अखिलेश खेमे में बंट गए हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के मुलायम सिंह यादव के फैसले के खिलाफ पार्टी कार्यालय के साथ ही कालीदास मार्ग पर आक्रामक प्रदर्शन किया। यह सभी लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। उधर शिवपाल सिंह यादव के समर्थक भी भारी संख्या मे शिवपाल सिंह के आवास पर मौजूद हैं।इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी में एक बार फिर जोरदार घमासान दिख रहा है।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुये समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास को घेर लिया। यह लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कन्नौज से सांसद सीएम की पत्नी डिंपल यादव के चित्र को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। यह सभी लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। सपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने वालों में अधिकांश समाजवादी लोहिया वाहिनी तथा यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता हैं।

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मिलने जब शिवपाल पहंुचे तो उनके साथ उनके समर्थक भी पहुंच गये। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहले से मौजूद थे। जिससे दोनों के समर्थक आपस मे भिड़ गये।मामला गंभीर होता देख समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में पीएसी तैनात कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *