मैने लोगों का मजहब नहीं, बल्कि उनका जीवन बदला: योग गुरू रामदेव

ram devचेन्नई, योग गुरू रामदेव ने कहा कि मैने लोगों का मजहब नहीं, बल्कि उनका जीवन बदला है।  योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वीकारा  कि ईसाइयों ने परोपकार किये हैं लेकिन साथ ही धर्मांतरण की गतिविधियों में भी शामिल रहे जबकि हिन्दुओं ने इस तरह की चीजों से परहेज किया।  एक कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया, वे लोग सेवा करते हैं, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल चलाते हैं, इसके साथ ही वे धर्मांतरण भी करते हैं। हम लोग योग सिखाने सहित अन्य सेवाएं निःशुल्क करते हैं लेकिन हम लोगों ने किसी का मजहब नहीं बदला बलिक उनका जीवन बदला। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ईसाइयों से परोपकार सीखने को कहते हैं लेकिन लाखों हिन्दू साधू और चैरिटेबल ट्रस्ट इसी तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button