Breaking News

यूपी मे स्वराज अभियान के बढ़ते कदम,९ जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की बैठक

swaraj Abhiyan2लखनऊ,  यूपी मे स्वराज अभियान खामोशी के साथ अपने कदम जमा रहा है। प्रदेश मे स्वराज अभियान के जिला स्तरीय संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद अब राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जारही है, जिसमे प्रदेश के पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इस सम्बंध मे स्वराज अभियान , उ० प्र० की राज्य कार्यकारिणी की बैठक ९ जुलाई को लखनऊ मे आयोजित की जायेगी। यह जानकारी आज स्वराज अभियान , उ० प्र० की अध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव ने दी।

राज्य कार्यकारिणी के चुनाव हेतु आयोजित तैयारी बैठक मे भाग लेने लखनऊ आयीं अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि ९ जुलाई को लखनऊ मे आयोजित कार्यकारिणी की बैठक मे यूपी के जिलों से राज्य संचालन समिति के सदस्य और सभी जिलाध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक का आयोजन संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि हाल मे किया गया है। उन्होने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के चुनाव मे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप मे स्वराज अभियान के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर अजीत कुमार झा उपिस्थत रहेंगे।

बैठक मे, लखनऊ मे सशक्त संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुये अध्यक्ष अनुराग यादव ने कहा कि प्रदेश मे स्वराज अभियान के विस्तार हेतु राजधानी को एक माडल जिले के रूप मे तैयार किया जाये, जिसका संदेश पूरे प्रदेश मे जाये। उन्होने कहा कि इसके लिये प्रभावी योजना तैयार की जाये। तैयारी बैठक मे भाग लेने वालों मे यूपी, एम पी, बिहार राज्यों के चुनाव प्रभारी प्रोफेसर सोमनाथ त्रिपाठी भी शामिल थे। जिलों के अंदर संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुये प्रोफेसर सोमनाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिलों तक के संगठनात्मक ढांचे की व्यवस्था स्वराज अभियान के संविधान मे दी गई है। जिलों के अंदर स्वराज अभियान के विस्तार हेतु राज्य अपनी आवश्यकतानुसार व्यवस्था करने के लिये स्वतंत्र हैं। उन्होने बताया कि यूपी के सम्बंध मे जिलों मे संगठन के विस्तार पर ९ जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक मे निर्णय लिया जायेगा। तैयारी बैठक मे प्रदेश सचिव राजीव ध्यानी ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक हेतु की जा रही तैयारी की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिलों से काफी संख्या मे प्रतिनिधियों के आने की सूचना प्राप्त हो रही है। तैयारी बैठक मे भाग लेने वालों मे प्रमुख रूप से लखनऊ के महासचिव मोहित टंडन, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह,  राज्य संचालन समिति की सदस्य अनीता सिन्हा व नीति वर्मा,प्रदीप कुमार, अंकुश सिन्हा, राजमोहन, परमेश्वर यादव आदि उपस्िथत थे।

हेतु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *