Breaking News

यूपी विधानसभा घेराव पर पुलिस व भाजपाइयों के मध्य जमकर भिडंत

bjp demonstration in lkwलखनऊ,  प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व अराजकता आदि जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को भाजपा ने लखनऊ विधानसभा का घेराव किया और इस दौरान पुलिस व भाजपाइयों के मध्य जमकर भिडंत हुई। पुलिस ने रोकने की कोशि‍श की, लेकिन कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा करना लगे। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया> पथराव और लाठीचार्ज में एक सांसद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व कुछ पुलिस के जवान घायल हुए।

बुधवार की सुबह से ही बीजेपी ऑफि‍स में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ने लगा था। सुबह साढ़े दस बजे विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्यों ही नारेबाजी करते विधानसभा की ओर कूच किया तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी।  भाजपा कार्यकर्ता बल्लियों के अवरोध को लांघकर विधानसभा की ओर बढे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडने शुरू कर दिया। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ता ने पथराव किया  तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।  भड़के भाजपाइयों ने बचाव में अवरोधक के लिए लगी बल्लियां उखाड़ हाथ में ली। दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर भी चले।

बताया जा रहा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में करीब 250 कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनमें 100 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। आधा दर्जन पत्रकार घायल हुये और पुलिसवालों के सिर फूटे हैं। घायलों को प्रशासन ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *