Breaking News

राहुल गांधी का मोदी पर सनसनीखेज आरोप- सहारा से 6 महीने में करोड़ों रूपये लिये

rahul_ani1मेहसाणा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़े सनसनीखेज आरोप लगाये हैं।राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात का सीएम रहने के दौरान सहारा कंपनी से 6 महीने में 9 बार पैसे लिए थे। आईटी के छापे में इसका खुलासा हुआ था। उन्होंने बाकायदा रैली के मंच से चिट लहराते हुए ये आरोप लगाया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आखिर उस आरोप का खुलासा कर ही दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी है। राहुल ने कहा कि कोई बिजनेस चलाता है तो वो उसका रिकॉर्ड रखता है। किसको कितने पैसे दिए कितने लिए। 22 नवंबर 2014 को सहारा पर रेड हुई। सहारा के रिकॉर्ड में जो लिखा था वो बताता हूं। 30 अक्टूबर 2013 को ढाई करोड़ मोदी जी को दिया गया। 12 नवंबर 5 करोड़ दिया गया। 29 नवंबर को 5 करोड़ लिखा था। 6 दिसंबर को 5 करोड़ दिया गया। 19 दिसंबर को 5 करोड़,14 जनवरी 2104 को 5 करोड़, 28 जनवरी को 5 करोड़, 22 फरवरी को 5 करोड़ दिए गए। उन्होने बताया कि 2013 में पड़े आईटी के छापे के बाद सामने आया कि सहारा ने नरेंद्र मोदी को पैसा दिया था। सहारा के लोगों ने अपनी डायरी में लिखा है कि हमने 6 महीने में 9 बार नरेंद्र मोदी जी को पैसा दिया है।

राहुल ने कहा कि मोदी जी बताइए ढाई साल से आयकर के पास यह सबूत है। आयकर ने कहा है इस पर जांच होनी चाहिए। इसकी जांच क्यों नहीं हुई? ये सच है या झूठ देश को बताइए। आपने पूरे देश को लाइन में रखा, उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया। अब मैं देश की ओर से पूछ रहा हूं जो ये इनफार्मेशन इनकम टैक्स के पास है, क्या यह सच है और इसमें जांच कब होगी? आपने मुझे संसद में बोलने नहीं दिया। आप मेरे सामने खड़े होने को तैयार नहीं थे। पता नहीं क्या कारण था?

ऐसा ही एक रिकॉर्ड बिरला कंपनी का है। मोदीजी आप प्रधानमंत्री हैं, आपके ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं अब आप देश को बताओ कि यह सच है कि नहीं? आप एक निष्पक्ष जांच इस मामले में कराइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *