Breaking News

राहुल गांधी में बच्चों जैसी समझ दिखाई देती है- स्वाति सिंह, बीजेपी

swati-2-580x395मथुरा,  भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन गुरुवार को खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने राहुल गांधी एवं बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी में बच्चों जैसी समझ दिखाई देती है, तभी तो भाजपा के बढ़ते कदमों को देखकर अपने उलटे-सीधे बयान दे रहे है। उन्हें राजनीति की एकदम समझ नहीं है। नोटबंदी से जनता का पैसा जो पूर्व में इन्होंने जमा किया था वह रद्दी हो चुका है। वहीं, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए कहा स्वाति सिंह ने कहा कि नोटबंदी से मायावती बौखला उठी हैं.. उस पर प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने की भनक से वो और डरी हुई हैं।

इस दौरान, सांसद हेमामालिनी ने भाजपा का गुणगान करते हुए नोटबंदी की प्रक्रिया को समझाया। साथ ही, लोगों को हो रहीं कैश किल्लत से निजात दिलाने हेतु कैशलेस योजनाओं के बारे भाजपा महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं को जानकारी दी। भाजपा सांसद हेमामालिनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश में विकास कार्य करा सकती है। कैशलैस सुविधा से हम सभी लोग मिलकर जनता को इसके लिए जागरूक करेंगे, क्योंकि आज देश बदल रहा है। कैशलैस सुविधा में एटीएम कार्ड, स्वाइप मशीन, नैट बैंकिंग, आॅनलाइन खरीदारी की जा रही है, जिससे ब्रज में रहने वाले लोगों को आॅनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *