विधायक आबिद रजा, सपा से निलंबित

abidn razaलखनऊ, यूपी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं से विधायक आबिद रजा को पार्टी से बाहर कर दिया है। आबिद रजा पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे हैं। बदायूं में सपा की जिला कार्यकारिणी की 6 अगस्त की बैठक में विधायक आबिद रजा पर कार्यवाही का प्रस्ताव लाया गया था।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक और दर्जा प्राप्त राज्‍यमंत्री आबिद रजा के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह कमीशन के खेल में जुटे हैं, इसलिए पार्टी के बड़े नेता के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।  सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बदायूं और बिल्सी में सदर विधायक राज्‍यमंत्री आबिद रजा के पुतले फूंककर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। आबिद रजा के विरोध में सपा के पदाधिकारियों ने उनका पुतला भी फूंका। इन पदाधिकारियों ने नारे लगाए, ‘सांसद के सम्मान में, मुसलमान मैदान में।

समाजवादी पार्टी के विधायक आबिद रजा ने बदायूं से अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता पर गोहत्या और अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस नेता से जान का खतरा भी बताया था।

Related Articles

Back to top button