शिक्षक के विरुद्ध दुराचार और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज

ra[लखनऊ,  राजधानी में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी के अपराध नियंत्रण के दावे फेल हो रहे हैं। लखनऊ की कमान संभालते समय उन्होंने महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण का दावा किया था लेकिन इसमें वह फिसड्डी साबित हो रही हैं। ताजा मामला पारा थाना क्षेत्र का है जहां एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक गुरु और शिष्य के बीच का रिश्ता तार-तार करते हुए शादी का झांसा देकर एक नाबालिक लड़की का पिछले तीन महीने यौन शोषण कर रहा था। छात्रा के शादी करने के दबाव बनाने पर आरोपी शिक्षक मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध दुराचार और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

काकोरी के नरौना गांव निवासी अमित पाल पारा की कांशीराम कालोनी में रहने वाली 16 वर्षीय रानी (नाम काल्पनिक) को पिछले छह माह से को ट्यूशन पढ़ा रहा था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा का यौन शोषण करना शुरु कर दिया। पिछले 3 महीने से शिक्षक छात्रा को शादी का झांसा दे रहा था। लड़की के दबाव बनाने पर आरोपी शिक्षक मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी पारा अमित कुमार तोमर ने बताया आरोपी के विरुद्ध दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button