Breaking News

सपा के रामपाल यादव सहित बीएसपी-कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल

8 mla in bjpलखनऊ/नई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दल बदल और जोड़-तोड़ की राजनीति ने अब जोर पकड़ ली है। जानकारी के अनुसार,सपा के रामपाल यादव सहित, बसपा और कांग्रेस के 8 विधायक गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

यूपी में इसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक कहा जाने लगा है। यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इन विधायकों का पार्टी में स्वागत किया है। जानकारी के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के 2, समाजवादी पार्टी (सपा) के 3 और कांग्रेस पार्टी के 3 विधायक आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के संजय जायसवाल, शेर बहादुर और विजय, बसपा के राजेश त्रिपाठी और बाला प्रसाद अवस्थी और सपा के रामपाल यादव भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में शामिल हैं।यह आठों विधायक वहीं हैं, जिन्होंने राज्यसभा की वोटिंग के समय क्रॉस वोटिंग की थी।

भाजपा में शामिल होने वाले ज्यादातर विधायकों पर पहले ही से बागी का ठप्पा लगा हुआ है। इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी पार्टियां पहले ही दरकिनार कर चुकी है। अलग-अलग पार्टियों के इन विधायकों के भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी में उत्साह बना हुआ है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *