Breaking News

सपा महिला सभा की नवनियुक्त अध्यक्ष का गोरखपुर में स्वागत

samajwadi_partyगोरखपुर, समाजवादी पार्टी  के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को महिला सभा की नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष बनाने के बाद रीना यादव का जिले में यह पहला आगमन है। इस दौरान कहा कि महिला सुरक्षा के लिए सपा और प्रदेश सरकार दोनों ही कटिबद्ध हैं।

पार्टी कार्यालय पहुंची रीना यादव ने मिले दायित्व को अच्छी तरह निभाने का वादा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि महिलाएं ही समाज की रीढ़ हैं। ये बच्चों के जन्म से लेकर उन्हें बड़े होने तक संवारती हैं और एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में तब्दील करतीं हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा को लेकर सपा की प्रदेश सरकार और पार्टी दोनों गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने 100 डॉयल और 1090 जैसी बुनियादी सेवाओं की शुरुआत की है। इससे महिलाओं और आम जन को काफी सहूलियत हो रही है।

इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे और मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। संबोधन के दौरान इनकी नारेबाजी को शांत करने के लिए रीना यादव को चुप कराने पड़ रहा था। स्वागत कार्यक्रम में शहर विधान सभा प्रत्याशी संजय सिंह, शहर विधान सभा अध्यक्ष अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष आफताब अहमद, आजम लारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *