Breaking News

समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी के हत्यारे का टिकट काटा

phoolan devi

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट में लगातार फेरबदल हो रहे है। इस बार पार्टी ने दो महत्वपूर्ण  परिवर्तन कियें हैं। समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा का टिकट काट दिया है। फूलन देवी समाजवादी पार्टी की सांसद थीं और पिछड़े वर्ग मे उनकी गहरी पैठ थी। पिछले चार दिनों में सपा मे दस प्रत्याशियों के टिकट कट चुके है।

 पहले शेर सिंह राणा को शामली से टिकट दिया गया था। फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा का टिकट काटकर अब उसकी जगह पर किरनपाल कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया गया है।फूलन देवी सरेंडर और सजा काटने के बाद 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थी। 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली स्थित अशोक रोड पर उनके सरकारी आवास के बाहर शेर सिंह ने फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में शेर सिंह राणा समेत 12 आरोपी थे, जिसमें से एक आरोपी की ट्रायल के दौरान मौत हो गई। कोर्ट ने शेर सिंह को दोषी करार दिया, जबकि शेष 10 आरोपियों को बरी कर दिया। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने 2001 में हुई फूलन देवी की हत्या के मामले में दोषी शेर सिंह राणा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने राणा पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

दूसरे महत्वपूर्ण परिवर्तन मे, अब अमेठी के जगदीशपुर से विमलेश सरोज नहीं बल्कि अजित कुमार ही प्रत्याशी होंगे। इससे पहले शिवपाल ने खुद अजित का टिकट काटकर विमलेश सरोज को टिकट दिया था, अजित कुमार अखिलेश सरकार में होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद के बेटे है, बेटे का टिकट कटने के बाद अवधेश ने कैबिनेट की मीटिंग में अखिलेश यादव के साथ नजर आए थे। जिसके बाद उनकी फरियाद सुन ली गई। 

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दो दिन पहले जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, मंगलवार को उनमें से दो के नाम बदल दिए हैं। अमापुर सीट से वीरेंदर सोलंकी और खागा से ओम प्रकाश गिहार का नाम प्रत्याशियों की लिस्ट से काट दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *