स्वराज अभियान ने शुरु की चुनावी तैयारी,खोले 100 कार्यालय

नई दिल्ली, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा गठित स्वराज अभियान संगठन की राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना का क्रियान्वयन शुरु हो गया है। हालांकि अभी स्वराज अभियान द्वारा आधिकारिक रुप से राजनीतिक पार्टी बनाने की घोशणा नही की गयी है। स्वराज अभियान ने मंगलवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में 100 कार्यालय खोले हैं।

yogendra-yadav-620x400 ये कार्यालय राष्ट्रीय राजधानी में 100 निगम वार्डों में खोले गयें  हैं। आज सुबह पालम के वार्ड नंबर 145 में स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र  यादव ने एक कार्यालय का शुभारंभ किया। उसने राष्ट्रीय राजधानी में 100 कार्यालय अगले साल निगम चुनावों में मुकाबले के मद्देनजर खोले हैं।स्वराज अभियान की इस गतिविधि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस संगठन की राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना है। अगर संगठन दिल्ली मे  चुनाव में हिस्सा लेगा तो उसका सीधा मुकाबला अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप से होगा जो तीनों एमसीडी में भाजपा को हराना चाहती है।स्वराज अभियान द्वारा अगले साल पंजाब में होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने के भी साफ संकेत हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com