Breaking News

अक्षरा सिंह का नया रैप गाना ‘प्यार एक धोखा है’ रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री- सिंगर अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा है’ रिलीज हो गया है।
अक्षरा सिंह का रैप सांग ‘प्यार एक धोखा है’ पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई हैं।
अक्षरा अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अभी गौर फरमाने का लड़कियों…. आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है। लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में ना पड़े। यह गाना मस्ती भरा है लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देती है। मुझे लगता है कि यह उन्हें बेहद पसंद भी आने वाली है।
अक्षरा सिंह के रैप नंबर प्यार एक धोखा है का लिरिक्स यादव राज ने तैयार किया है। म्यूजिक विकी बॉक्स का है।कंपोजर खुशबू तिवारी हैं और निर्देशक रवि पंडित हैं।