Breaking News

अब टाइगर श्रॉफ देंगे मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग, मुंबई सहित अन्य शहरों में खोलेंगे अकेडमी

 

मुंबई,  बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में खुद को स्थापित कर चुके टाइगर श्रॉफ देश के विभिन्न हिस्सों में मार्शल आर्ट अकेडमी खोलने की तैयारी कर चुके हैं। टाइगर अगस्त तक मुंबई में अकेडमी खोलकर इसका संचालन शुरू कर देंगे। अभिनेता ने बताया, मैं मार्शल आर्ट की कुछ शाखाएं पहले मुंबई, फिर पुणे और इसके बद उत्तर भारत में खोल रहा हूं।

अकेडमी की पहली शाखा मुंबई में अगस्त तक खुल जाएगी। यह सभी लोगों के लिए मार्शल आर्ट की शाखा होगी। यह मेरे सपनों में से एक है और मैं खुश हूं कि यह हो रहा है। टाइगर ने बताया कि यह उनका प्रयास है कि युवा मार्शल आर्ट को सीखें। मार्शल आर्ट ने अभिनेता के फिल्मी करियर में काफी मदद की है। अभिनेता ने कहा कि वह युवाओं को फोन से हटकर मार्शल आर्ट सीखने को प्रेरित करेंगे।