Breaking News

अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा सन्देश, अपनी विरासत बेटा-बेटी मे एक समान बांटी

amitabh26नई दिल्ली,  सदी के महानायक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज गुरुवार को एक बड़ा सन्देश दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि जिस दिन उनकी मृत्यु होगी उस दिन जो भी धन दौलत वो पीछे छोड़ के जायेंगे वो उनके पुत्र और पुत्री में बराबर बांटी जाएगी।

उन्होंने कहा है कि मेरे लिए पुत्र अभिषेक और पुत्री श्वेता दोनों बराबर है और उन्होंने बेटा-बेटी में कभी कोई फर्क नही समझा है। उल्लेखनीय है की अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने कैरियर में कई पुरस्कार जीते है। जिनमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बारह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक रहे हैं। प्रसिद्ध टी.वी. शो कौन बनेगा करोड़पति में होस्ट की भूमिका निभाई थी जो कि बहुचर्चित एवं सफल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *