Breaking News

अवैध ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ राजधानी में जल्द चलेगा अभियान

लखनऊ,  राजधानी में जाम का कारण बन रहे अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ जल्द ही बड़ा अभियान चलेगा। इसके साथ ही डग्गामार बसों और एसयूवी के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। वहीं अभियान में क्या कार्रवाई हुई इसकी रिपोर्ट अब परिवहन विभाग के अफसर जिलाधिकारी  को सौंपेंगे। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में जाम का कारण बन रहे अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ जल्द ही बड़ा अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा।

साथ ही डग्गामार बसों और एसयूवी के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। वहीं अभियान में क्या कार्रवाई हुई इसकी रिपोर्ट अब परिवहन विभाग के अफसर डीएम को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रूप से साढ़े सात हजार छोटे वाहन सवारियां ढो रहे हैं। ड्राइवर अनाड़ी है और वाहन का भी कोई भरोसा नहीं। ऐसे वाहन सवारी की जान जोखिम में डालने के साथ ही ट्रैफिक के लिए भी बड़ी समस्या बने हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से ढाई हजार ऑटो चल रहे हैं जिनके पास परिमट नहीं है। इसके अलावा चीन से आए पुर्जो को जोड़कर बनाए गए ई-रिक्शा की सं या पांच हजार के ऊपर पहुंच गई है। दूसरी तरफ पॉलीटेक्निक, मडियांव, बंथरा, काकोरी से सैकड़ों डग्गामार एसयूवी (बोलेरो, मार्शल, सूमो) और छोटी बसें चलाई जा रही हैं जो अक्सर दुर्घटना का कारण बन रही हैं। इसलिए अब ऐसे वाहनों के खिलाफ स त कार्रवाई की जायेगी।