Breaking News

आज रिलीज हो रही फिल्म, हाफ गर्लफ्रेंड की टीम को, तेजस्वी यादव ने दी बधाई

पटना,  बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म, हाफ गर्लफ्रेंड की पूरी टीम को बधाई दी है।मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आज 19 मई को रिलीज हो रही है। उन्होंने  अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि हाफ गर्लफ्रेंड की टीम को शुभकामनाएं जो इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। ये फिल्म बिहार के लड़के के बारे में है जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया। तेजस्वी यादव के  ट्वीट का जवाब देते हुए चेतन भगत ने भी वेस्ट विशेज के लिए उन्हें थैंक्यू कहा है।

फिल्म माधव और रिया की लव स्टोरी है। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म में अर्जुन कपूर बिहार के रहने वाले माधव झा और श्रद्धा दिल्ली की रहने वाली रिया सोमानी का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। माधव दिल्ली के कॉलेज में एडमिशन लेने आता है जहां उसकी मुलाकात रिया से होती है।

Wishing team #halfgirlfriend all the best 4 release dis Friday.May this film abt a boy frm Bihar win hearts around d country @chetan_bhagatpic.twitter.com/CURgHAAicK

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 17, 2017

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए चेतन भगत ने भी वेस्ट विशेज के लिए उन्हें थैंक्यू कहा है। साथ ही बिहार सरकार के सपोर्ट देने के लिए उन्हें बधाई दी है।

Thank you for your best wishes! And thanks to Bihar govt for giving us so much support. https://t.co/ETvhjOHAbb

— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) May 17, 2017