दिल्ली में “पिट्ट सियापा” का जलवा, स्टार कास्ट ने शेयर किए एक्सपीरियंस

नई दिल्ली,“पिट्ट सियापा” फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में आयोजित हुई। सोनम बाजवा और परमवीर सिंह चीमा ने फिल्म के अनोखे कॉन्सेप्ट और फैमिली एंटरटेनमेंट के बारे में बताया।

22 अप्रैल 2026 को फिल्म “पिट्ट सियापा” की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी के होटल में आयोजित की गई। इस इवेंट में मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री और कई खास मेहमान शामिल हुए।

स्टार कास्ट ने शेयर किए अपने अनुभव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की लीड एक्ट्रेस Sonam Bajwa और एक्टर Paramvir Singh Cheema मौजूद रहे।

सोनम बाजवा ने बताया कि फिल्म की कहानी बहुत अलग और मजेदार है।उन्होंने कहा कि यह फिल्म हंसी, इमोशन और ड्रामा का पूरा पैकेज है। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक फैमिली एंटरटेनर है जिसे सभी साथ बैठकर देख सकते हैं।वहीं परमवीर सिंह चीमा ने कहा कि सोनम बाजवा के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। वह पहले से ही उनकी एक्टिंग के फैन रहे हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?

“पिट्ट सियापा” एक यूनिक कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म है। इसकी कहानी फ्यूनरल बिज़नेस से शुरू होकर एक मजेदार लव स्टोरी में बदल जाती है। इसमें कन्फ्यूजन, ट्विस्ट और कॉमेडी का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता

फिल्म के निर्माता पंकज गुप्ता, संदीप वासवानी, सूर्या गुप्ता, योगेश राहर और केवल गर्ग हैं। यह फिल्म Movie Tunnel Productions के बैनर तले बनाई गई है। कॉमेडी + इमोशन + ड्रामा का परफेक्ट मिक्स है। फैमिली के साथ देखने वाली फिल्म है. इसमें सोनम बाजवा का नया और अलग किरदार देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर चर्चा

फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों को इसका अलग कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button